फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों तक तपती धूप में सड़क की धूल में रहना पड़ रहा है यात्रियों को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार को कर्णप्रयाग से चमोली बाजार तक लगातार जाम लगता रहा। जाम से सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को उमट्टा से बाजपुर तक हो रही है। इन स्थानों पर संकरा मार्ग जाम का कारण बन रहा है। यात्रियों को कई स्थानों पर आधे घंटे से ज्यादा जाम में खड़ा रहना पड़ रहा है। महेश, दिनेश और रामचंद्र आदि श्रद्धालुओं का कहना है कि जाम के कारण ऋषिकेश से बदरीनाथ जाने में पूरा दिन लग रहा है। जंगलों में आग लगने के बाद पहाड़ियों से पत्थर भी गिर रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, पुष्कर रावत, रविंद्र सिंह और उमेश खंडूड़ी का कहना है कि प्रशासन ने यात्रा की तैयारियों को लेकर पूूरे इंतजाम नहीं किए। कई जगहों पर सड़कें बदहाल हैं। यात्रा मार्ग पर गड्ढे होने और मिट्टी पत्थर के ढेर लगे होने से जाम लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें