फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने की महिला की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सीएचसी कर्णप्रयाग में एक महीने से बीमारी से जूझ रही नेपाली मूल की गरीब महिला के इलाज के लिए कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और स्थानीय लोग आगे आए हैं। मेहनत मजदूरी करने वाली विमला देवी कई दिनों से सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, लोक जागृति विकास संस्था के सचिव जितेंद्र कुमार, युदबीर बिष्ट, रामदयाल और देवराज रावत आदि ने बताया कि विमला देवी का इलाज देहरादून में कराने और उनके परिवार के पालन पोषण के लिए आर्थिक सहायता जुटाई जा रही है। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने विमला देवी का देहरादून में इलाज कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द विमला को देहरादून ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें