फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिबदरी क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। गर्मी बढ़ते ही आदिबदरी बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत शुरू हो गई है। स्थानीय लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी भर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता धर्म सिंह नेगी, नरेंद्र चाकर, मदन नेगी, विनोद शाह, कैलाश ने बताया कि आदबदरी तलगढ़ की दो पेयजल योजनाएं हैं, लेकिन दोनों योजनाओं पर मांग के अनुरूप पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में लागों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चांदपुरगढ़ी, नौना, पयां आदि गांवों में भी लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता नीरज झिंक्वांण का कहना है कि पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, लेकिन गर्मी के कारण स्रोत पर पानी कम होने के कारण समस्या आ रही है। कहा कि जल्दी ही पूरी पेयजल लाइन का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें