फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक सामग्री के साथ्ज्ञ एक वयक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। थराली पुलिस ने शुक्रवार शाम को एक व्यक्ति से विस्फोटक सामग्री बरामद की । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थराली के थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि एसडीएम केएस नेगी की सूचना पर पुलिस चौकी नारायणबगड़ क्षेत्र के अंतर्गत पंती-हंसकोटी मोटर मार्ग पर पंती गदेरे से सड़क निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही एक जिलेटिन छड़, एक सेफ्टी फ्यूज वायर तथा 36 मीटर जिलेटिन फ्यूज वायर के साथ आरोपी दिगंबर प्रसाद निवासी ग्राम-सुनाऊ तल्ला, तहसील थराली को विस्फोटक सामग्री को बिना विधिक अनुमति के प्रयोग करने एवं कब्जे में रखने के अपराध में गिरफ्तार किया गया। विस्फोटक सामग्री पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला, एसआई प्रेरणा चौधरी, कांस्टेबल सुरेन्द्र चौहान, शैलेंद्र, सन्तोष थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें