फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को वैज्ञानिकों ने शुक्रवार के किया कार्य बहिस्कार 16-18-09

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम के कृषि वैज्ञानिकों ने सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने पर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि वैज्ञानिकों के वेतनमान में विसंगति होने के कारण नए वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनको आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उत्तराखंड के सभी जनपदों में विषम परिस्थितियों में किसानों के उत्थान के लिए रात दिन कार्य कर रहे हैं। नाराज वैज्ञानिकों ने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, राजकीय विद्यालयों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में सातवें वेतनमान का लाभ पूर्व में दिया जा चुका है, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं को इसका लाभ नहीं दिया गया है। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालदम के सह निदेशक डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनिल कुमार चंद्रा, डॉ. उमा नौलिया, डॉ. अनिल पंवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें