फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किमी पैदल चलकर पहुंचते हैं बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। प्राकृतिक सौदंर्य से भरपूर सौरीगाड़ गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव के लोग 20 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों के कई बार आंदोलन करने के बाद भी सौरीगाड़ गांव में सड़क नहीं पहुंची है। गांव में आठवीं तक का स्कूल होने के कारण गरीब परिवार अपने बच्चों को हाईस्कूल तक की शिक्षा भी नही दे पाते है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जरूरी सामान खरीदने के लिए उनको खेता गांव आना पड़ा है। स्वास्थ्य सुविधा का भी बुरा हाल है। गंभीर रूप से बीमार लोगों और गर्भवती महिलाओं को ग्रामीण डंडी के द्वारा दो दिन पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाते है। कई लोग तो रास्ते में ही बिना इलाज के ही दम तोड़ देते हैं। दूरसंचार सुविधा से भी सौरीगाड़ गांव वंचित है। कई बार दूरसंचार की सुविधा देने की मांग की गयी। ग्राम प्रधान गोपाल दानू, हुकम दानू, बलवंत सिंह ने कहा कि गांव के लोग सड़क, स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे है।
विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि खेता-चोटिंग-सौरीगाड़ और चोटिंग-हरमल मोटर मार्ग के निर्माण के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें