फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाइवे पर यात्रियो को मिलेगी धूल से निजात मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने दिए अत्यधिक धूल वाले स्थानों पर ब्लैक टॉप करने के निर्देश
विज्ञापन

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर अब धूल से निजात मिल जाएगी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को अधिक धूल वाले स्थानों पर ब्लैक टॉप (अस्थाई डामरीकरण)करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चमोली जनपद में ऑल वेदर रोड निर्माण के तहत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 85 किमी के दायरे में चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। निर्माणदायी संस्था की ओर से एनएच पर कटिंग का कार्य किया गया है। जिससे यहां हर समय धूल का गुबार उड़ता रहता है। धूल से सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को हो रही है। वहीं कई स्थानों पर वाहनों के चलने के दौरान इतनी धूल उड़ती है कि वाहन चालकों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहर्ती है। कुछ स्थानों पर कार्यदायी एजेंसी पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है, लेकिन अत्यधिक गर्मी के चलते यह उपाय कारगर साबित नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि धूल वाले स्थानों पर पानी का छिड़काव समस्या का स्थाई समाधान नहीं है। जिलाधिकारी भदौरिया ने बताया कि कार्यदायी संस्था को अत्यधिक धूल वाले स्थानों पर ब्लैक टॉप (अस्थाई डामरीकरण) करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अत्यधिक धूल वाले स्थानो पर ब्लैक टॉप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें