फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिभंग के आरोप मे चार यात्री गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ। शांतिभंग के आरोप में बदरीनाथ कोतवाली पुलिस ने कानपुर के चार तीर्थयात्रियों को गिरफ्तार किया। इन्हें बृहस्पतिवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाल सतेंद्र नेगी ने बताया कि बुधवार को एक महिला मंदिर परिसर के गेट के समीप एक अन्य श्रद्धालु से विवाद करने लगी। जब महिला को महिला पुलिसकर्मी ने समझाने का प्रयास किया तो उसने महिला पुलिस कर्मी से अभद्रता की। इस दौरान महिला के तीन परिजन भी आ गए और विवाद बढ़ गया। इस पर पुलिस महिला सहित उसके परिजनों को कोतवाली ले आई। कोतवाल सतेंद्र नेगी ने बताया कि मंदिर परिसर में शांतिभंग करने के आरोप में कानपुर निवासी राजगुप्ता, दलीप गुप्ता, ज्योति व मनीषा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें