फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी। यूके स्वतंत्र कंपनी एनसीसी गोपेश्वर की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में ड्रिल और फायरिंग सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ड्रिल में एल्फा कंपनी और फायरिंग प्रतियोगिता में सचिन नौटियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जीआईसी नागनाथ पोखरी में आयोजित शिविर के दौरान हुई ड्रिल प्रतियोगिता में फोक्सेट कंपनी द्वितीय और इको कंपनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं फायरिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आरती दूसरे और नवीन व अंकित संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की फायरिंग प्रतियोगिता में सत्यम रावत व सौरभ प्रथम, काजल द्वितीय और अनिल सिंह तृतीय रहे। क्विज में एल्फा कंपनी के कुशाग्र सती व राजन पहले, फोक्सेट कंपनी की शिखा व मेघा दूसरे स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में एल्फा कंपनी के शंकर सिंह ने पहला व डेल्टा कंपनी के शोमिल बहुगुणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट पीएस दसोनी कै. केएस रावत कै. डीएस रावत कै. आरपी वैष्णव, फर्स्ट ऑफिसर अनूप रावत, संजय भंडारी सेकेंड ऑफिसर मोनिका चौधरी, जेसीओ दिनेश चंद्र कुनियाल, हवलदार महिपाल सिंह, जगदीश सेमवाल और धीरज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें