जोशीमठ। एक जून को हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए गए थे, लेकिन अभी तक यहां बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी। मंगलवार को हेमकुंड साहिब में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि अभी तक हेमकुंड साहिब में छोटे जेनरेटरों से ही हल्की रोशनी हो पा रही थी। अब घांघरिया से बिजली आपूर्ति की गई है। बिजली सुचारु होने पर श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।