फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में कमरों के लिए भटक रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में भारी तादाद में यात्रियों के पहुंचने से यात्रियों को रात गुजारने के लिए कमरे नहीं मिल पा रहे हैं। कमरों की तलाश में यात्री रात भर धाम में भटकने को मजबूर हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि तादाद बढ़ने पर यात्रियों को जोशीमठ और पांडुकेश्वर में ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन दिनों चारधाम यात्रा चरम पर है। बदरीनाथ धाम में एक दिन में 15 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की ही व्यवस्था है, लेकिन धाम में इससे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से यात्रियों को ठहरने के लिए कमरे नहीं मिल पा रहे हैं। यात्रियों को रात्रि प्रवास के लिए जोशीमठ लौटना पड़ रहा है। एसडीएम वैभव गुप्ता का कहना है कि धाम में 15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं तो उन्हें जोशीमठ व पांडुकेश्वर में ही रोक दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें