कर्णप्रयाग। नगर में रोजा इफ्तार मुस्लिम समुदाय और हिंदुओं ने मिलकर मनाया। अपर बाजार स्थित जामा मस्जिद में सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाईयां दीं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट ने बताया कि सभी को देश में अमन शांति बनाई रखनी चाहिए। इस मौके पर असलम अहमद, अख्तर हुसैन, कमालुउ्दीन सिद्दकी, लकी अली, इंतयाज हुसैन आदि मौजूद थे।