फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीधारा में एक घंटे तक लगा वाहनों का जाम, तीर्थयात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के समीप जोगीधारा में करीब एक घंटे तक यात्रा वाहनों का जाम लगा रहा, जिससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार शाम पांच बजे बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद लौट रहे यात्रा वाहनों की लंबी लाइन लगने से जोगीधारा में जाम लग गया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सेलंग से जोशीमठ (पांच किलोमीटर) तक हाईवे बेहद संकरा होने के कारण यहां बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और यात्रा वाहनों को आगे-पीछे कर शाम छह बजे वाहनों का जाम खोला जा सका। इसके बाद तीर्थयात्री गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें