फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र दशोली में परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अभिभावकों से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का आह्वान किया गया। शिक्षिका मनोरमा डिमरी ने दिव्यांगों की समावेशित शिक्षा पर अभिभावकों से चर्चा की। ब्लॉक समन्वयक सतीश जोशी ने सरकार की ओर से दिव्यांगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगों को प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति देती है। साथ ही उन्हें निशुल्क उपकरण भी मुहैया कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा यदि किसी संस्थान की ओर से दिव्यांगों को रोजगार मुहैया कराया जाता है, तो ऐसी संस्थाओं को सरकार की ओर से प्रोत्साहन के रूप में 5000 रुपये भी दिए जाते हैं। इस मौके पर एपी तिवारी, बिंदी नेगी, रजनी नेगी, शशि बिष्ट, हीरा लाल और चंद्रलता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें