फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ीसैंण 150 जवानों को मिलेगी रात्रि विश्राम की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान अब पुलिस जवानों को रात टेंटों में नहीं बितानी होगी। भराड़ीसैंण में हैलीपेड के पास पशुपालन विभाग की 22 नाली भूमि पर पुलिस बैरक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यहां पुलिस की दो बैरक बनेंगी, जहां लगभग 150 जवान रात्रि विश्राम कर सकेंगे। पुलिस अधिकारियों के लिए भी अलग से कक्ष बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अभी तक गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान पुलिस के जवान दिनभर सुरक्षा का जिम्मा संभालते थे, लेकिन उन्हें रात्रि विश्राम के लिए कमरे नहीं मिलते हैं। कई जवान अलाव के सहारे रात काटते हैं। अब शासन ने भराड़ीसैंण में हैलीपेड के पास ही पशुपालन विभाग की 22 नाली भूमि पुलिस विभाग के लिए हस्तांतरित कर दी है। यहां बैरक का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। अगले वर्ष से पुलिस के जवानों को सत्र के दौरान यहां रात्रि विश्राम के लिए भवन मिल जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला और चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि भराड़ीसैंण में पुलिस की दो बैरक बनेंगी। यहां लगभग 150 जवानों के साथ ही पुलिस अधिकारियों को रहने की सुविधा मिलेगी। अगले वर्ष बैरक बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें