फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पोलिंग पार्टियों के लिए 15 वाहनों की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत में हो रहे उपचुनावों के लिए परिवहन विभाग ने पोलिंग पार्टियों के लिए वाहनों की व्यवस्था कर ली है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भटगाईं ने बताया कि चुनाव के लिए पांच ब्लॉक थराली, देवाल, गैरसैंण ,नंदानगर और कर्णप्रयाग में वाहनों की व्यवस्था कर दी गई है। इन विकासखंडों मेंं मतदान पार्टियों की ओर से उपयोग किए जाने के लिए लगभग 15 वाहनों की व्यवस्था की गई है। देवाल और नंदानगर में वाहन मंगलवार को पहुंच चुके हैं। अन्य शेष तीन ब्लॉकों में बुधवार सुबह तक वाहन पहुंच जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें