फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बिजली गिरने से 15 घोड़े-खच्चरों की मौत

Tue, 30 Sep 2025 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर। सोमवार रात को बिजली गिरने से बुग्यालों में चरान के लिए गए कनोल गांव के ग्रामीणों के करीब 15 घोड़े-खच्चरों की मौत हो गई जबकि नौ घोड़े लापता हैं। ग्रामीणों की सूचना पर नंदानगर तहसील प्रशासन की ओर से टीम बुग्याल क्षेत्र के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन


कनोल गांव से करीब 12 किमी दूर गेल्डुंग बुग्याल में क्षेत्र के घोड़े व खच्चर चरान के लिए गए हैं। यह बुग्याल रूपकुंड और कुलुविनायक के बीच स्थित है। सोमवार रात को बारिश के दौरान बिजली गिरने से करीब 15 घोड़े-खच्चरों की मौत हो गई। ग्राम प्रधान पूजा देवी और महेंद्र सिंह माही ने बताया कि महेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, खड़क सिंह, पुष्कर सिंह खुशहाल सिंह, काम सिंह के खच्चर बिजली की चपेट में आ गए हैं जबकि कुछ घोड़े लापता हैं। नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि सूचना मिलने पर तहसील से टीम को प्रभावित क्षेत्र में भेज दिया गया है। उनके साथ पशुपालन विभाग के डॉक्टर भी भेजे गए हैं। टीम के लौटने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें