फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मार्ग से जुड़ेगा मां नंदा का धाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड के चार धामों के साथ ही मां नंदा का मायका घाट क्षेत्र भी रेल मार्ग से जुड़ेगा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी चारधाम रेलवे परियोजना के तहत रेलवे विकास निगम घाट क्षेत्र के गंडासू गांव में भी रेल लाइन बिछाने के लिए जल्द सर्वे शुरू करेगा।
ऋषिकेश से 327 किलोमीटर में से 279 किलोमीटर रेल लाइन सुरंग से होकर गुजरेगी। 21 स्टेशन, 61 सुरंग और 59 पुलों से होकर रेल गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के अंतिम पड़ावों तक पहुंचेगी। यह योजना उत्तराखंड के तीर्थाटन और पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। चमोली में सैकोट गांव से दो अलग-अलग लाइनें बिछाई जाएंगी। केदारनाथ को जोड़ने के लिए एक लाइन सैकोट-पोखरी-चोपता होते हुए सोनप्रयाग (99 किमी) पहुंचेगी जबकि बदरीनाथ के लिए दूसरी लाइन सैकोट से गंडासू गांव होते हुए जोशीमठ (75 किमी) तक बिछाई जाएगी। इसके बाद लाइन का विस्तार बदरीनाथ तक किया जाएगा। इन दिनों सैकोट क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

रेलवे विकास निगम लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मालगुड़ी ने बताया कि चारधाम रेल लाइन परियोजना के तहत कर्णप्रयाग के सिवाई में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के बाद दूसरा रेलवे स्टेशन चमोली के सैकोट गांव में प्रस्तावित है। बदरीनाथ धाम जाने के लिए सैकोट रेलवे स्टेशन के अलावा घाट ब्लाक के गंडासू गांव और पीपलकोटी के तरतोली और जोशीमठ के हेलंग में भी रेलवे स्टेशन के लिए भूमि चिह्नित की गई है। हेलंग के बाद अंतिम रेलवे स्टेशन बदरीनाथ धाम में बनेगा। इसके लिए रेलवे ट्रैक के अंतिम चरण का भूगर्भीय सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। घाट क्षेत्र तक रेल सेवा का विस्तार होने से मां नंदा का धाम कुरुड़ भी रेल सेवा से जुड़ जाएगा।
चार धामों के साथ ही मां नंदा के मायके घाट तक रेल सेवा का विस्तार होने से यहां पर्यटन और तीर्थाटन में बढ़ावा होगा। अछूते पर्यटन स्थलों तक भी पर्यटक पहुंचने लगेंगे। भारत सरकार की यह योजना उत्तराखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगी। - मोहन प्रसाद थपलियाल, अध्यक्ष, बीकेटीसी, जोशीमठ।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का आभार जताया
कर्णप्रयाग/गैरसैंण/आदिबरी। टनकपुर-बागेश्वर-चौखुटिया-गैरसैंण-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के सर्वे की स्वीकृति मिलने पर कर्णप्रयाग, गैरसैंण और आदिबदरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। भाजपा जिला महामंत्री पंकज डिमरी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष थपलियाल, मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, आदिबदरी व्यापार संघ के अध्यक्ष विजय कुंवर, गैणा सिंह रावत, चंद्र प्रकाश तथा गैरसैंण के रामचंद्र गौड़, मंडल अध्यक्ष लीलाधर जोशी आदि ने गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाली इस रेलवे लाइन के निर्माण से यहां का विकास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें