फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली और रुद्रप्रयाग में बेहतर डाक सेवा देने पर दिया जोर

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। प्रधान डाकघर गोपेश्वर में डाक अधीक्षक के पद पर जीडी आर्य ने कार्यभार ग्रहण किया। रुद्रप्रयाग और चमोली के संयुक्त प्रधान डाकघर से 392 डाकखाने जुड़े हुए हैं। नवनियुक्त डाक अधीक्षक जीडी आर्य ने दोनों जिलों में बेहतर डाक सेवा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बार-बार संचार सेवा बाधित होने से डाक सेवाएं भी चरमरा रही हैं। दूरसंचार विभाग के अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। जीडी आर्य इससे पहले प्रधान डाकघर देहरादून में सहायक निदेशक के पद पर तैनात थे। इस दौरान मौजूदा डाक अधीक्षक डीएस परमार का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इस मौके पर डाक निरीक्षक अतुल मिश्रा, गौरव गौतम, विपिन भट्ट, बलवंत राणा, हेमंत यादव और रामप्रसाद पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें