फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विज्ञान प्रदर्शनी में 140 प्रोजेक्ट का चयन

Wed, 09 Sep 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। ज्योति विद्यालय ज्योतिर्मठ में बुधवार को वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने 300 से अधिक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट 140 का चयन अगले चरण के लिए किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक रेवरेंड फादर जिम्मी और प्रधानाचार्य रेवरेंड सिस्टर दीप्ति ने किया। जिन प्रोजेक्टस का चयन नहीं हो पाया उनकी विद्यालय सभागार में प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच, नवाचार व हस्तकौशल देखने को मिला। छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों को रोचक व अभिनव ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक फादर जिम्मी ने कहा कि नवाचार की असली शक्ति जिज्ञासू मन और सृजनात्मक हाथों में होती है। इस दौरान रश्मि त्यागी, निर्णायक मंडल में पीजी कॉलेज ज्योतिर्मठ की सहायक प्राध्यापिका डॉ. कविता रावत मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें