फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ कपाट खुलने के दिन मिलेगा मुफ्त भोजन व चाय

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल में शनिवार को बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मंदिर समिति की ओर से कर्मचारियों की यात्रा ड्यूटी भी आवंटित कर दी गई हैं। उन्होंने धाम में मंदिर समिति के अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन यात्रियों को निशुल्क भोजन व चाय की व्यवस्था मंदिर समिति की ओर से की जाएगी। इस मौके पर मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें