फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने संचालित किया सघन चैकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। परिवहन कर अधिकारी रुद्रप्रयाग संगीता भट्ट ने बताया कि बुधवार को कर्णप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का सघन चेकिंग अभियान संचालित कर 42 वाहनों का चालान किया गया। जिसमेें एक बाइक तथा एक टैक्सी को सीज कर दिया गया है। जबकि बृहस्पतिवार को गैरसैंण क्षेत्र में चेकिंग अभियान संचालित कर 33 वाहनों का चालान किया गया । रुद्रप्रयाग के एआरटीओ मोहित कोठारी ने बताया कि शासन से जारी निर्देशों के तहत चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रत्येक जनपद के विभागीय कर्मियों की रोटेशन के आधार पर अन्य जनपदों में तैनाती की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें