फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने महिला मंगल दल को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। बदरीनाथ वन प्रभाग की चमोली रेंज ने अग्नि सुरक्षा के लिए महिला मंगल दल लुहां को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2018 में लुहां गांव की महिलाओं ने जान पर खेलकर वन विभाग के कर्मचारियों के साथ जंगल की आग बुझाई थी। बुधवार को वन रक्षक सत्येंद्र कुमार और सुनीता गड़ियाल ने महिला मंगल दल की महिलाओं को दस हजार रुपये का चेक भेंट किया। इस दौरान हुई वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी में ग्रामीणों से वनाग्नि सुरक्षा, पौधरोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष गीता नेगी, वन पंचायत सरपंच मीना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल, प्रकाश रावत, सतेश्वरी नेगी, मंगला देवी, पार्वती देवी, ऊषा देवी और सुमन देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें