फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका देवाल का एनएसएस शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। राजकीय इंटर कॉलेज देवाल का हाटकल्याणी गांव में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। शिविर में निशा और अनिल को श्रेष्ठ शिविरार्थी का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने पैदल रास्तों को दरुस्त किया। रास्ते के किनारों पर उगी गाजर घास को हटाया और गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विद्यालय चलो अभियान के जरिये लोगों को जागरूक किया। शिविर के समापन के मौके पर अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य बीसी मिश्रा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को जीवन में अनुशासन को महत्व देना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य एमआर मुनियाल, प्रवक्ता एनसी मिश्र, पूरन सिंह रावत, अनिल चंद्र लखेड़ा, कार्यक्रम अधिकारी पीएस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें