फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनखाल और थाला गांव में विद्युत व्यवस्था हुई सुचारु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। ऊर्जा निगम के कर्मियों ने मोहनखाल और थाला गांव में मंगलवार को देर रात बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी है।
सोमवार रात को बारिश के दौरान मोहनखाल में 11 केवी की बिजली लाइन का तार टूटकर 400 वोल्ट की लाइन पर जा गिरा था। इससे मोहनखाल और थाला गांव में लोगों के फ्रिज, टीवी और अन्य बिजली के उपकरण फुंक गए थे। मंगलवार को देर शाम ऊर्जा निगम के ईई मनोज सती कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली लाइन की मरम्मत की गई। देर रात तक क्षेत्र में बिजली लाइन सुचारु की गई। थाला गांव के देवी प्रसाद थपलियाल ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शीघ्र बिजली लाइनों को छू रहे पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग करने की मांग उठाई। इस पर अधिकारियों ने शीघ्र इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें