फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवसारी गांव की पवित्रा के लापता होनें से गुस्साए ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। देवाल के देवसारी गांव से पांच दिसंबर 2018 से लापता विवाहिता पवित्रा देवी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इससे नाराज चौंडा, किमनी और काखड़ा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने थराली-ग्वालदम तिराहे पर पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन और धरना दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि 15 वर्ष पूर्व चौंडा गांव की पवित्रा देवी का विवाह देवसारी गांव के वीरेंद्र सिंह के साथ हुआ था। पांच दिसंबर 2018 को अचानक पवित्रा अपने ससुराल देवसारी से गायब हो गई थी। पवित्रा के भाई पुष्कर सिंह ने उसके पति और ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताते हुए थराली पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन माह बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा यदि 15 दिन में मामले का खुलासा नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। थराली थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। धरना देने वालों में मुन्नी देवी, कल्पना देवी, कृष्णा देवी, सीमा देवी, तारा देवी, धनु देवी, विनोद रावत, सुशील रावत, भगत सिंह, महेश राम, संजीव बुटोला और मुन्ना जागरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें