जोशीमठ। पर्यटन स्थली औली में बिना अनुमति लगाई टेंट कॉलोनी को हटाने के लिए जिला पर्यटन विभाग ने टेंट मालिक को नोटिस भेजा है। औली में पर्यटकों के बढ़ते हुजूम को देखते हुए कई लोगों की ओर से बिना अनुमति संरक्षित क्षेत्र में टेंट कॉलोनी स्थापित कर दी गई हैं। टेंट वाहन पार्किंग स्थल पर भी लगाए गए हैं, जिससे औली में वाहन पार्किंग की समस्या हो रही है। पर्यटन अधिकारी हीरा लाल आर्य ने बताया कि औली में अवैध रूप से लगे टेंटों को हटाने के लिए संबंधित टेंट मालिकों को नोटिस भेज दिए गए हैं। जिला प्रशासन से भी इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई।