फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में जश्न मना रहे 13 युवाओं पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रनाथ ट्रेक पर आरक्षित वन क्षेत्र में लाउडस्पीकर लगाकर जश्न मना रहे 13 युवाओं के खिलाफ केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने मुकदमा दर्ज किया। बाद में युवाओं का चालान कर और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने का शपथ पत्र भरवाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रुद्रनाथ मंदिर समिति के कुछ सदस्यों ने वन्य जीव प्रभाग के अधिकारियों से शिकायत की कि रुद्रनाथ ट्रेक पर आरक्षित वन क्षेत्र में कुछ युवा शराब पीकर लाउडस्पीकर बजाकर जश्न मना रहे हैं। शिकायत मिलने पर रेंजर आरती मैठाणी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम रुद्रनाथ ट्रेक पर पहुंची और युवाओं से शराब की बोतलें व लाउडस्पीकर बरामद किया गया। वन विभाग ने शिवम पुरोहित, दीपक, आशुतोष, रविंद्र, शशांक, कार्तिकेय, विजय सिंह, नवीन सिंह, अजय, सूरज, दीपक, सबर सिंह व मंगल सिंह (सभी स्थानीय निवासी) पर वन्य जीवों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। बाद में चालान कर छोड़ दिया। टीम में वन दरोगा प्रदीप नेगी, दर्शन लाल, अरुण कुमार, आनंद, धीरज कुमार शामिल थे। वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने कहा कि जंगल और बुग्यालों में अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें