गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन को लेकर यातायात पुलिस लगातार हाईवे पर चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने रविवार दिन से लेकर देर शाम तक वाहनों की चेकिंग की और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 123 वाहनों के चालान किए। साथ ही 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की हिदायत दी। कहा कि इससे वे खुद के साथ अन्य लोगों को भी सुरक्षित यात्रा करा सकेंगे। संवाद