फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमुंड्या कौथिग में उमड़ा जनसैलाब, भक्तों ने मांगी मनौतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। नृसिंह मंदिर परिसर में तिमुंड्या कौथिग का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने तिमुंड्या को चावल, गुड़ और जल का भोग लगाया। मंदिर में पहुंचे भक्तों ने तिमुंड्या के दर्शन कर मनौतियां मांगीं। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से एक सप्ताह पहले श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और देव पुजाई समिति की ओर से जोशीमठ नृसिंह मंदिर प्रांगण में तिमुंड्या कौथिग का भव्य आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह चार बजे से नृसिंह मंदिर में विशेष पूजा शुरू हुई। अपराह्न 11 बजे से तिमुंड्या कौथिग का आयोजन हुआ। आचार्य ब्राह्मणों ने तिमुंड्या के साथ ही मां दुर्गा का आह्वान किया। तिमुंड्या ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर ढोल-दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने तिमुंड्या को चावल, गुड़, मांस और जल का भोग लगाया। मान्यता है कि प्राचीन काल में तिमुंड्या दानव के प्रकोप से लोग भयभीत थे। तिमुंड्या मानवों का भक्षण करता था। तब मां दुर्गा ने अवतरित होकर इस दानव को पराजित कर उसे अपना सेवक बना लिया। यह दानव मांसाहारी था। जब इसे बिना मांस के दिक्कत होने लगी तब मां दुर्गा ने उसे वर्षभर में एक बार मांस का भोग लगवाने का वचन दिया। माता के इसी वचन का आज भी यहां के भक्त निर्वहन करते हैं। इस मौके पर बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग लक्ष्मी राणा, गीता देवी, शंभू प्रसाद नामण, तिमुंड्या के पश्वा भरत, देव पुजाई समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उमेश सती, रमेश चंद्र सती, आदित्य भूषण, भोला सिंह, भगवती प्रसाद नंबूरी और भरत बजवाड़ी के साथ ही सैकड़ों भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें