फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ में वनवे ट्रेफिक हुआ लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने जोशीमठ नगर में वनवे सिस्टम लागू कर दिया है। जोशीमठ बाजार में सड़क संकरी होने के कारण अक्सर वाहनों का जाम लग जाता है, जिसे देखते हुए पुलिस ने जोशीमठ तिराहे से वनवे सिस्टम लागू किया।
विज्ञापन

जोशीमठ थाना प्रभारी जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि कर्णप्रयाग की ओर से आने वाले वाहन नृसिंह मंदिर रोड से होते हुए बदरीनाथ धाम जाएंगे, जबकि बदरीनाथ से लौटने वाले वाहन जोशीमठ के मुख्य बाजार से होते हुए अपने गंतव्य को रवाना होंगे। वनवे सिस्टम सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक लागू होगा, जिससे लोगों को दिक्कतें न उठानी पड़ें। जोशीमठ बाजार में नो पार्किंग में खड़े वाहन का मौके पर ही चालान किया जाएगा। बुधवार को नगर में नो पार्किंग में खड़े दस छोटे-बड़े वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें