फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक परिक्षेत्र सिमली बना बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक का औद्योगिक परिक्षेत्र सिमली शासन-प्रशासन और कार्यदायी विभाग की उदासीनता के चलते खस्ताहाल बना है। चमोली जिले में लघु उद्योगों की स्थापना के उद्देश्य से कर्णप्रयाग ब्लॉक के सिमली में मज्याड़ी के काश्तकारों से करीब 750 नाली भूमि ओने-पौने दामों पर ली गई थी। उद्यमियों ने स्वरोजगार की स्थापना के लिए बैंक से ऋण लेकर उद्योगों की स्थापना की थी, लेकिन 10 वर्षों से सरकारी उपेक्षाओं के कारण यहां की आंतरिक सड़कें और नालियां खस्ताहाल हो गई हैं, जिसके चलते उद्यमियों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविंद्र खंडूड़ी, जयदीप गैरोला, नरेश चंद्र खंडूड़ी आदि ने कहा कि कई बार शासन-प्रशासन और उद्योग विभाग से औद्योगिक परिक्षेत्र के आंतरिक मोटर मार्ग और बंद पड़ी नालियों को दुरुस्त करने की मांग की, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें