फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर के दो वार्डों को दूषित पानी की समस्या से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या चार और वार्ड छह के लोगों को जल्द ही दूषित पानी की समस्या से निजात मिलने वाली है। जल संस्थान की मानें तो मई-जून महीने तक इन दोनों वार्डों में 37 लाख रुपये की लागत से अलग लाइन बिछाकर साफ पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जल संस्थान ने योजना बनाकर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अभी गौचर की लगभग ग्यारह हजार की आबादी के लिए 14.6 लाख लीटर प्रतिदिन पानी की सप्लाई होती है, जिसमें से लोगों को 12.3 लाख लीटर अलकनंदा नदी पर बनी लिफ्ट पंपिंग योजना से और 2.3 लाख लीटर अलग-अलग स्रोतों से पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके बाद भी नगर के दो बड़े वार्डों में पानी की सप्लाई सीधे गदेरे के पानी से हो रही है। ऐसे में बरसात में दोनों वार्डों में दूषित पानी आता है। इस समस्या को देखते हुए जल संस्थान ने इन वार्डों के लिए नई पेयजल लाइन से पानी की आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। जल संस्थान के ईई मुकेश कुमार ने बताया कि अब 37 लाख की लागत से लोहे के बड़े पाइपों से इन दोनों वार्डों के लिए अलग से पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है, जिसे लिफ्ट पंप योजना पर पनाई गांव के समीप बने टैंक से जोड़ा जाएगा और लोगों को साफ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें