फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना हुई शुरु

विज्ञापन
pension scheme - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। असंगठित क्षेत्र के कामगारों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रघानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। जिला पंचायत सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने जिले के असंगठित क्षेत्र के कामगारों को योजना के पंजीकरण कार्ड भी वितरित किये। इस योजना के तहत जिले के 342 लाभार्थी अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि मंगलवार को 22 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और श्रम कार्यालय में कामगारों का पंजीकरण कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने कहा कि यह योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए फायदेमंद साबित होगी। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने निमार्ण कार्य में लगे मजदूरों, हथकरघा, कृषि कामगार, मोची, धोबी, चमड़ा कामगार और मनरेगा मजदूरों को अपना पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। श्रम मंत्रालय के नोडल अधिकारी राजेश जोशी ने श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की जानकारी देते हुए कहा कि 15 हजार मासिक आय वाले असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए यह योजना संचालित की गई है। इस योजना से 18 से 40 वर्ष तक के आयुवर्ग के कामगार जुड़ सकते हैं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया, जिला विकास अधिकारी एसके राय, जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पीयूष जोशी, श्रम परिवर्तन अधिकारी जयपाल भेंतवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें