फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति की ऊर्जा का करेंगे सही इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग/गौचर। यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल ने घाट क्षेत्र के गांवों में भ्रमण किया और युवाओं को सेना में भर्ती होने को प्रेरित किया। बदरीनाथ हाईवे पर चमोली, नंदप्रयाग और मैठाणा क्षेत्र में लोगों ने कर्नल कोठियाल का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

नंदप्रयाग में कर्नल कोठियाल ने कहा कि वर्ष 2002 में पुलवामा में ही उनकी आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। जम्मू-कश्मीर में आतंकी स्थानीय लोगों का भरोसा जीतकर भारत पर हमले का तानाबाना बुनते हैं। सबसे पहले जम्मू-कश्मीर में ही आतंकियों की खोज करनी होगी। कर्नल कोठियाल ने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए हैं। अब यूथ फाउंडेशन ने कसम खाई कि राज्य में संचालित फाउंडेशन के दस कैंपों में 45 जवान ऐसे तैयार करेगा जो इस हमले का बदला लेंगे। इन युवाओं को सेना का अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
गौचर में आयोजित भूतपूर्व सैनिकों की बैठक में यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य युवा शक्ति की ऊर्जा को पहचान कर उन्हें नई राह दिखाना है। ताकि इस ऊर्जा का सही इस्तेमाल समाज व देश के विकास में हो सके। यूथ फाउंडेशन के माध्यम से नगर, गांव व कस्बों की बेटियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने देवलीबगड़ में भोटिया जनजाति के ग्रामीणों से भेंट भी की। उन्होंने इस गांव के तीन युवाओं का चयन सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए किया। इस मौके पर रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन के अध्यक्ष रमेश चौधरी, महावीर सिंह नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महाराज लिंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें