अभी तक 1800 से अधिक काश्तकारों को दिया जा चुका योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जनपद में आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पशुपालन विभाग की ओर से अभी तक 117 लाभार्थियों को बैक्यार्ड कुक्कुट योजना से जोड़ दिया गया है। अभी तक इस योजना से 1800 से अधिक काश्तकार लाभान्वित हो चुके हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अशीम देव ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संचालित बैक्यार्ड कुक्कूट योजना के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति के ग्रामीणों को कुक्कुट फार्म स्थापना के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है। इसके तहत लाभार्थी को 50 मुर्गी के के चूजों के साथ ही 6 किलोग्राम दाना, जाली और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इधर, विभाग की ओर से योजना का लाभ लेने वाले पठियालधार निवासी दर्शन और दोगड़ी-कांडई गांव के भगत कनियाल का कहना है कि योजना के माध्यम से घर पर ही अन्य कार्यों के साथ कुक्कुट पालन किया जा सकता है। कुक्कुट पालन की तकनीक भी विभाग की ओर से बताई जाती है।