फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक के गृह क्षेत्र में सड़कों की बनी दयनीय स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के गृह क्षेत्र पोखरी में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। पोखरी बाजार में सड़क खस्ताहालत में पहुंच गई है। यहां सड़कों के किनारे नाली निर्माण न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। विनायकधार और मुख्य बाजार में डामर उखड़ जाने से सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं, जिससे यहां आवाजाही में दुपहिया वाहन फंस रहे हैं।
पोखरी में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें भी बदहाल बनी हैं। पोखरी-हापला, पोखरी-बामनाथ, पोखरी-रौता, पोखरी-मोहनखाल और पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क कई जगहों पर उबड़-खाबड़ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में दस सालों से पोखरी क्षेत्र के विधायक हैं, लेकिन विधायकों के गृह क्षेत्र में ही सड़क और बिजली की दयनीय स्थिति बनी हुई है। पोखरी के नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, विधायक प्रतिनिधि अवधेष रावत, रमेश चौधरी का कहना है कि लोनिवि के अधिकारियों से कई बार सड़कों की स्थिति को सुधारने के लिए कहा गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। विनायकधार से लेकर बस स्टैंड तक सड़कों के किनारे नाली निर्माण न होने से बारिश होने पर सड़कों का पानी दुकानों में घुस जाता है। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था भी सुचारु नहीं है।
विज्ञापन


कोट
सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क के चौड़ीकरण और डामरीकरण का शासनादेश भी जारी हो गया है। लोकसभा चुनाव के बाद सड़कों की स्थिति सुधार ली जाएगी। - महेंद्र भट्ट, विधायक, बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र।
विज्ञापन


पोखरी क्षेत्र में सड़कों की स्थिति सुधारी जाएगी। इसके लिए अधिशासी अभियंता से निरीक्षण करने के लिए कहा जाएगा। - जीसी आर्य, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि, चमोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें