फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को नशे के खिलाफ किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस-पब्लिक चौपाल में आमजन को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस अवसर दो मेधावियों सहित 9 लोगों को पुरस्कृत किया गया, जबकि 11 जरूरतमंदों को मदद दी गई।
ऊखीमठ पहुंचे एसपी ने ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा कर बाबा का आशीर्वाद लिया। यहां से वे जीआईसी पहुंचे और छात्र-छात्राओं को पुलिस पाठशाला के तहत साइबर क्राइम, बाल अपराध, महिला सशक्तीकरण, बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ और सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताया। इसके बाद थाने में आयोजित पुलिस-पब्लिक चौपाल में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला अपराधों को नियंत्रित करने के लिए आमजन की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने डुंगर सेमला निवासी सोनम के विवाह के लिए खाद्य सामग्री प्रदान की। साथ ही जरूरतमंद को आवश्यक सामग्री भेंट की। इस मौके पर जीआईसी दैडा की मेधावी छात्रा सोनिका व छात्र संतोष को प्रशस्ति पत्र के साथ ही पाठ्य सामग्री भी दी गई। पुलिस की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर रवींद्र कप्रवाण, विनोद सिंह राणा, मुकेश रावत, अनूप सिंह नेगी, लियाकत अली, वासुदेव, मदन लाल, नवदीप नेगी, अरुण प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमुख संत लाल शाह, व्यापार संघ अध्यक्ष एएस रावत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब का बहिष्कार करें
पोखरी। पुलिस की ओर से जिले में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत थाना पोखरी ने चांदनीखाल में चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अनिरुद्ध मैठाणी ने कहा कि शराब युवा पीढ़ी के लिए श्राप बनती जा रही है, जिसके सामाजिक तौर पर बहिष्कार की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब के व्यापार करने की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। साथ ही नशे के आदी हो रहे युवाओं के बारे में भी बताने को कहा। कहा गया कि पुलिस ने कम उम्र में नशे की गिरफ्त में जा रहे युवाओं के लिए योजना तैयार की गई है, जिसमें युवाओं को काउंसिलिंग के माध्यम से नशे से दूर रखने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप बर्त्वाल, राजपाल बर्त्वाल, जगदीश नेगी, भूपेंद्र परमार, राजेंद्र नेगी, कविता देवी, सावित्री देवी, मुन्नी देवी और सुधा बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें