फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ ने सुदूरवर्ती विद्यालयों में किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने बृहस्पतिवार को जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय लाता में छात्रों से सामान्य सवाल पूछे लेकिन छात्र उनका जवाब भी नहीं दे पाए। साथ ही विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष भट्ट के कार्य के प्रति उदासीनता को देखते हुए सीईओ ने उनका एक दिन का वेतन रोकने और तपोवन स्कूल में बिना सूचना दिए नदारद रहने पर सहायक अध्यापक का फरवरी माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीईओ ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाता, प्राथमिक विद्यालय रैणी, उच्च माध्यमिक विद्यालय रैणी, जूनियर हाईस्कूल ढाक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तपोवन और आदर्श इंटर कॉलेज तपोवन का औचक निरीक्षण किया। इंटर कॉलेज तपोवन में सहायक अध्यापक सुनील कुमार बिना प्रधानाचार्य को सूचना दिए अनुपस्थित मिले, जिस पर सीईओ ने प्रधानाचार्य को सहायक अध्यापक का फरवरी माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाक में शिक्षकों को श्यामपट से अध्यापन कार्य कराने को कहा। सीईओ ने जोशीमठ के खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार को निर्देश दिए कि क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए भारी बारिश व हिमपात होने पर अपने विवेक से ही विद्यालय में अवकाश घोषित करें। साथ ही किसी भी सूरत में जीर्णशीर्ण भवन पर विद्यालय संचालन न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें