फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडियाणी और दियारकोट में शोक की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कुमाऊं के कालाढूंगी मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह हुई वाहन दुर्घटना में पुडियाणी के पवन सिंह और दियारकोट के बाग सिंह की मौत हो गई। उनकी मौत से गांवों में शोक की लहर है। बाग सिंह (45) देहरादून में वाहन चालक थे जबकि पवन (29) प्राइवेट नौकरी करता था। सूचना पर दोनों मृतकों के परिजन कुमाऊं के लिए रवाना हो गए हैं।
पुडियाणी निवासी और जिला पंचायत सदस्य गायत्री नेगी ने बताया कि पवन सिंह कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण लेकर छह माह से देहरादून में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। पवन का चार वर्षीय और चार माह का बेटा है, जबकि मां, पिता और एक भाई है। पवन की मौत की सूचना पर परिजन और अन्य लोग कुमाऊं के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं दियारकोट के प्रधान महिपाल सिंह ने बताया कि बाग सिंह एक साल से देहरादून में वाहन चालक का काम कर रहा था। बाग सिंह का एक बेटा और बेटी हैं। घटना के बाद से गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाई से गिरने से एक की मौत
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। आदिबदरी क्षेत्र के निर्माणाधीन मोटर मार्ग आली-मज्याड़ी पर एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति सड़क पर काम करता था। हुकुम सिंह (55) पुत्र गोविंद सिंह निवासी चंबा सड़क निर्माण का काम करता था। बृहस्पतिवार रात को वह घर जा रहा था कि सड़क से नीचे खाई में गिर गया। सूचना पर साथ में काम करने वाले और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और हुकुम सिंह को कर्णप्रयाग अस्पताल लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें