कर्णप्रयाग एसजीआरआर में प्रवेशोत्सव के दौरान मौजूद बच्चे। स्रोत : जागरूक पाठक
कर्णप्रयाग। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल (जयकंडी) में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने नए छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया गया। समारोह का शुभारंभ स्वागत गान और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। विद्यालय में अब तक 115 नए विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। शिक्षकों ने नए छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया और मिठाई बांटी। प्रधानाचार्य बुद्धिबल्लभ डोभाल ने मिशन के चेयरमैन महंत देवेंद्र दास और विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास स्कूल की प्राथमिकता है। कार्यक्रम का संचालन आरोही नवानी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संगीता, सह संयोजक सोनाली बिष्ट, सुमन कुमार, विपिन कुंवर, नीलिमा पैलू, रितु मैठानी, मेघा रावत, पूजा डिमरी, सुरेन्द्र जोशी, राजेश्वर प्रसाद भट्ट, रजत कंडारी और सुनील रावत सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद