फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा सीजन के लिए होटल संचालको ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चार धाम यात्रा के कपाट खुलने के लिए कुछ ही दिनों का समय बचा है। ऐसे में होटल संचालकों, वाहन चालकों , व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। गोचर, कर्णप्रयाग, लंगासू, कालेश्वर आदि जगहों पर व्यापारियों ने अपने- अपने होटलों और प्रतिष्ठानों में रंग रोगन का कार्य प्रारंभ कर दिया है। होटल व्यवसायी हरिकृष्ण भट्, चंडी प्रसाद, उमेश डिमरी, विपिन रावत, रॉबिन नेगी आदि ने बताया कि चार धाम के दर्शनों को प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में ठहरने की व्यवस्था कर बेहतर सुविधा देना उनकी प्राथमिकता होती है। वहीं वाहन चालक भी अपने वाहनों के जरूरी दस्तावेज तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। वहीं कर्णप्रयाग के जीएमवीएन के मैनेजर चंदन सिंह कंडारी ने बताया कि कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग से गौचर तक चट्टानें खतरनाक
कर्णप्रयाग। भगवान बदरीनाथ की यात्रा शुरू होने में मात्र सात दिन का समय रह गया है, लेकिन प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे की हालत नहीं सुधरी है। गौचर से चमोली तक हाईवे पर कई डेंजर जोन से बरसात में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर गोचर से चमोली तक छह डेंजर जोन हैं। चट्वापीपल और गलनाऊं में हाईवे पर गड्ढे बने हैं, जबकि कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में करीब एक किलोमीटर के दायरे में हाईवे के ऊपरी भाग पर ढीली चट्टानें होने से हाईवे को खतरा बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिवर्ष यात्रा सीजन में पंचपुलिया की पहाड़ियां खिसकने से हाईवे बाधित होता है। बेडाणू और मैठाणा गांव के पास करीब 30 मीटर के दायरे में बना भूस्खलन क्षेत्र में बरसात के दौरान यातायात में बाधक बन सकता है, हालांकि ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान इसमें सुधार किया गया है। देवलीबगड़ में हाईवे के ऊपर से लगातार हो रहे भूस्खलन से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीण राजेन्द्र, कैलाश, उमेश आदि का कहना है धूल और मिट्टी से हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि अगर यात्रा शुरू होने से पहले सभी डेंजर जोन का सुधारीकरण नहीं किया गया तो यात्रियों का परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

इनका कहना है-
बदरीनाथ हाईवे पर हमारे पास हर समय आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। रोड कटिंग के दौरान या उससे पहले जो स्लाइड जोन बने हैं उनको सुधारा जा रहा है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी।
विज्ञापन

अमर सिंह मिंगवाल, परियोजना प्रबंधक ऑल वेदर रोड चमोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें