फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में चारापती लेने गई महिला खाई में गिरी, घायल

विज्ञापन
Woman injured - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। चारापत्ती लेने जंगल गई किमाणा गांव की एक महिला पहाड़ी से पांव फिसलने के कारण करीब दस मीटर खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने महिला को घायल अवस्था में कंधे पर डंडी के सहारे लगभग 12 किलोमीटर तक पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद महिला को 108 सेवा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किमाणा गांव के नारायण सिंह की पत्नी विजया देवी अन्य महिलाओं के साथ गांव के समीप ही जंगल में चारापत्ती लेने गई थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से विजया देवी का पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। किमाणा गांव आज भी सड़क से कोसों दूर है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कंधे पर डंडी के सहारे घायल महिला को बदरीनाथ हाईवे तक पहुंचाया। इसके बाद 108 सेवा से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रदीप भंडारी का कहना है कि किमाणा गांव से लगंसी तक सड़क तक की दूरी 12 किमी है। ऐसे में ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क न होने से सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें