गोपेश्वर। हस्तशिल्प कला के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली बिरही गांव की नर्वदा रावत को दिल्ली में सम्मानित किया गया। सोमवार को दिल्ली में अखिल भारतीय गो रक्षा समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में गढ़वाली लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा ने नर्वदा रावत को ट्रॉफी, शॉल, प्रमाण-पत्र के साथ ही पांच हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व हथकरघा में बेहतर कार्य करने पर नर्वदा रावत को 16 जनवरी 2018 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और 2016 में जिला प्रशासन व उद्योग विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जा चुका है। नर्वदा रावत का कहना है कि वे 22 वर्षों से हथकरघा उद्योग से जुड़ी हुई हैं। वह जिले की अन्य महिलाओं को भी हस्तशिल्प से स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनाने को प्रेरित कर रही हैं।