फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब के संचालक कर रहे मानकों की अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। एक ओर जनपद में शिविरों के माध्यम से समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए गोष्ठियां और बैठकें आयोजित की जाती हैं। वहीं दूसरी ओर अंग्रेजी शराब की दुकान के संचालकों की ओर से अंग्रेजी शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए सस्ती दरों पर शराब की सेल का बोर्ड चस्पा किया हुआ है। प्रदीप चंद्र डिमरी, नरेश चंद्र, रविंद्र खंडूड़ी आदि ने शासन-प्रशासन से अंग्रेजी शराब की दुकान के संचालकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। कर्णप्रयाग के आबकारी निरीक्षक रविंद्र डिमरी ने बताया कि अंग्रेजी शराब की दुकान के संचालकों की ओर से अगर महंगी दरों पर शराब बेची जाती तो उनका आबकारी अधिनियम के तहत चालान हो सकता है, लेकिन सस्ती दरों पर शराब की बिक्री करने के लिए उनके पास कोई प्राविधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें