गोपेश्वर। चमोली जिले में रविवार रात से मौसम ने करवट बदली है। सोमवार को बदरीनाथ धाम, रुद्रनाथ, होमकुंड, वेदनी बुग्याल, गोरसों बुग्याल, ईराणी सहित ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो गई। बदरीनाथ में करीब एक फीट ताजी बर्फ जम गई है। धाम में इस वक्त छह फीट तक बर्फ होने से तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। निचले इलाकों में बारिश के चलते लोग दिनभर घरों और दुकानों में दुबके रहे, जिससे बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। ब्यूरो