फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस शिविर में छात्रों को दी आपदा प्रबंधन की जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। रविवार को खंड शिक्षा कार्यालय के सभागार में जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्काउट के छात्रों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की जानकारी दी गयी। शिविर में जिला रेडक्रास के सचिव मानवेंद्र सिंह रावत ने प्राकृतिक आपदाओं भूकंप, बाढ़, आग, भूस्खलन आदि में जनमानस की सहायता और प्राथमिक उपचार के टिप्स दिए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बीसी मिश्रा, जीआईसी मुंदोली के प्रधानाचार्य जीडी कुनियाल, रेडक्रॉस के ब्लॉक सचिव टीएस दानू, सह सचिव एमएम उप्रेती तथा स्काउट के छात्रों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें