पोखरी। उद्यान विभाग की ओर से पोखरी क्षेत्र के काश्तकारों को 1100 फलदार पौधे वितरित किए गए।
उद्यान निरीक्षक मनोज पुंडीर ने बताया कि क्षेत्र में उद्यानीकरण को बढ़ावा देने के लिए काश्तकारों को नाशपति, सेब, पोलम व कीवी के निशुल्क पौधे वितरित किए गए हैं। इसके अलावा सब्सिडी दर पर अलग से 200 कीवी के पौधे भी दिए गए हैं जिससे काश्तकार उद्यानीकरण से अपनी आय बढ़ा सकें। क्षेत्र के काश्तकार सत्येंद्र नेगी, देवेंद्र नेगी, वीरेंद्र नेगी आदि का कहना है कि विभाग की उद्यानीकरण की योजना काफी अच्छी है। संवाद