फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर से शाम छह बजे देहरादून के लिए रवाना हुई राज्यपाल बेबीरानी मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। मौसम की खराबी के कारण शनिवार शाम को राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को करीब एक घंटे तक गौचर में रुकना पड़ा। इस दौरान उन्होंने नगर के विकास कार्यक्रमों की जानकारी ली।
विज्ञापन

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य शनिवार शाम पांच बजे बदरीनाथ से लौटी और कार से गौचर पहुंची। उन्हें लेने शाम 4.50 बजे स्टेट प्लेन गौचर हवाई पट्टी पहुंचा, लेकिन इस बीच मौसम खराब होने के कारण स्टेट प्लेन तय समय पर देहरादून के लिए उड़ान नहीं भर सका। हेलीकाप्टर के पायलट को मौसम साफ होने के लिए सिग्नल का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान राज्यपाल ने बीआरओ ऑफिसर मैस में विश्राम किया। गौचर में पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, एडीएम मोहन सिंह बर्निया, एसडीएम देवानंद शर्मा आदि ने महामहिम की अगवानी की। राज्यपाल ने पालिकाध्यक्ष से नगर के विकास कार्यक्रमों की जानकारी ली और उनसे कर्मचारियों से मिल रहे अपेक्षित सहयोग के बारे में पूछा। राज्यपाल ने शासन स्तर से नगर पालिका को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा पालिका अध्यक्ष को दिया। शाम छह बजे मौसम साफ होने पर राज्यपाल स्टेट प्लेन से देहरादून के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें