फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी चमोली ने किया थाना गैरसैण का वार्षिक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत चौहान ने बृहस्पतिवार को थाना गैरसैंण का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी ने थाने के अभिलेखों, आपदा उपकरणों और शस्त्रों का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्कता से अपने कार्यों को करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों की ओर से किए जा रहे कार्यों पर संतोष जताते हुए उन्हें उत्तम प्रविष्टि दी। इसके बाद एसपी ने गैरसैंण के पौराणिक गंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चनाएं की। मंदिर के महंत तुलसी दास के बीमार होने पर एसपी ने थानाध्यक्ष से उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाने को कहा। इस मौके पर थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें